फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसान दिवस में छाया रहा यूरिया की कमी का मुद्दा

Thu, 17 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 17 किसानों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें सर्वाधिक किसानों की शिकायतें जिले में उर्वरक की अनुपलब्धता की थी। किसानों ने कहा कि धान की रोपाई और गन्ने की फसलों में डालने के लिए उर्वरक नहीं मिल रहा है। इससे जिले के किसान परेशान हैं। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। क्षेत्र के बलकुड़िया गांव के किसान विरेंद्र तिवारी ने कहा कि बलकुडिया बाजार सहकारी समिति पर यूरिया की उपलब्धता नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें