फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में दो अस्पताल अवैध मिले, बंद करने के निर्देश

Thu, 22 Jan 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को कस्बे के दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीयन नहीं होने पर उन्हें बंद करने का निर्देश दिया। जांच टीम ने अस्पताल संचालकों से एक दिन में अस्पताल बंद कर विभाग को लिखित सूचना देने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। सुकरौली क्षेत्र में संचालित अस्पतालों के जांच पड़ताल जनपद के नोडल अफसर डॉ. मुकेश यादव ने जांच टीम के साथ देवतहां सीएचसी पहुंचे। जहां उन्होंने अधीक्षक डॉ. हेमंत वर्मा के साथ कस्बे सहित आसपास के अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सत्या हॉस्पिटल पहुंचे जहां जांच पड़ताल में उस अस्पताल का पजीयन नहीं था। टीम ने संचालक को अस्पताल बंद कर लिखित रूप से एक दिवस के अंदर विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उसके बाद जांच टीम ने सौभ्या हॉस्पिटल की जांच किया गया। जांच में टीम को इस अस्पताल का भी कोई वैध पंजीयन नहीं मिला। जांच टीम ने संचालक को एक दिवस के अंदर बंद कर लिखित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया।
जांच टीम ने कस्बे में संचालित अन्य अस्पतालों के बारे में देवतहां सीएचसी के अधीक्षक डॉ हेमंत वर्मा से जानकारी लिया। जांच टीम ने अधीक्षक को क्षेत्र में संचालित बगैर पंजीयन अस्पतालों की जांच कर उनका डिटेल विभाग को देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस सम्बंध में देवतहां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. हेमंत वर्मा ने बताया कि जांच टीम के साथ कस्बे के दो अस्पतालों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान वैध पंजीयन नहीं होने पर उन्हें बंद कर लिखित रूप से विभाग को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर सम्बंधित संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें