कसया के वीर सावरकर में क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग सड़क। संवाद
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर नगर में नेशनल हाईवे से पुरानी फाजिलनगर रोड को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क एक महीना पहले बनी है। अब यह हाल में हुई बारिश में टूट कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वार्ड के मुख्य सड़क होने की वजह से सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। क्षतिग्रस्त हो जाने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। नगरपालिका परिषद के वीर सावरकर नगर के वार्ड के लोगों काफी दिनों से इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से करीब 26 लाख की लागत से नेशनल हाईवे से पुरानी फाजिलनगर को जोड़ने वाली सड़क को इंटरलॉकिंग किया गया है। जिसका करीब एक माह पहले निर्माण कार्य पूरा हुआ है।
निर्माण होने के बाद पहली बरसात में ही इंटरलॉकिंग टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे वार्ड के लोगों का चार पहिया वाहन के आवागमन प्रभावित हो गया है। इसे जल्द मरम्मत कराने के लिए वार्ड के लोगों ने मांग किया है। वार्डवासियों का आरोप है कि मानक का ख्याल नहीं रखा गया है जिसके वजह से बनाने के एक महीने बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।