फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

Thu, 15 Jan 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कटनवार गांव निवासी 25 वर्षीय युवक संदिग्ध हालात में दो माह पूर्व घायल हो गया था। मंगलवार भोर में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह परिजन शव को गांव के ही एक आरोपी के दरवाजे पर रखकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। मौके पर करीब दो घंटे तक अफरातफरी मची रही। कोतवाली प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही परिजनों से लिखित शिकायत पत्र लेकर मामले को शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
कटनवार गांव निवासी 25 वर्षीय सतेन्द्र गिरी 8 नवंबर की शाम को गांव के ही एक युवक के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर खिरकिया गया था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को अचेत अवस्था में मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने सत्येंद्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

कुछ दिन इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ तो सत्येंद्र को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती करवाया। मंगलवार काे भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि सतेन्द्र की चोटें सामान्य सड़क दुर्घटना जैसी नहीं थीं। उसे मारापीटा गया था। परिजनों ने हत्या की जांच की मांग की। कोतवाली प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने लिखित तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें