फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग से झोपड़ी और सामान जले

Mon, 15 Dec 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार गांव स्थित वकील टोले में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक फूस का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में घर में रखा सारा घरेलू सामान और नकदी जलकर नष्ट हो गई, जबकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शंकर प्रसाद गांव के बाहर फूंस की झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रहते हैं। शनिवार रात भोजन के बाद सभी लोग सो गए थे। रात करीब 11 बजे शंकर प्रसाद की नींद खुली तो उन्होंने झोपड़ी में आग लगी देखी। शोर मचाकर उन्होंने परिजनों को जगाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बंधी हुई बकरियों को भी किसी तरह बाहर निकाल लिया गया।
आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा घर जलकर नष्ट हो चुका था।
घटना की जानकारी मिलने पर गांव के प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने लेखपाल को सूचना देकर नुकसान का आकलन कराए जाने तथा अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें