कप्तानगंज। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में निशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 14वीं वर्ष में प्रवेश करने वाली किशोरियों को निशुल्क एचपीवी टीका लगाए जा रहे हैं।
यह जानकारी कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लगने वाले वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह वैक्सीन लगाने वाली किशोरियों के स्वस्थ सुरक्षित की गारंटी है। उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष के के किशोरियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कप्तानगंज सीएचसी में प्रत्येक बुधवार व शनिवार को एचपीवी टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। विभाग की तरफ से यह वैक्सीन निशुल्क दिया जा रहा है, जबकि इस टीका का बाजार मूल्य 35 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि बाजार से लगने वाले टीका को तीन बार लगाया जाएगा, जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिया जा रहा निशुल्क टीका केवल एक बार लगाई जाएगी।