खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में दो सगे भाइयों के घर और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। संयोग से दोनों परिवार घर बंद कर पूजा करने गए थे।
दीपू निषाद और उसका भाई संदीप सुबह अपने-अपने घरों में ताला लगाकर परिवार सहित पडरौना के पास स्थित खिरकिया देवी मंदिर में पूजा चढ़ाने गए थे।
घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान दोपहर में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के अन्य घरों तक फैलने से बच गई।