फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगी हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 28 Dec 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। लिखित परीक्षाओं के साथ ही प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा भी हो गई है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं दूसरे चरण में दो फरवरी से आयोजित होंगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर आयोजित कराई जाएगी। जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 स्ववित्तपोषित समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें वर्ष 2026 की हाईस्कूल की बोर्ड बोर्ड परीक्षा में 58190 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक आते देख परीक्षार्थी तैयारी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

उधर यूपी बोर्ड की की तरफ से घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जबकि जिले में प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे चरण में दो फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेंगी। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें