फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उच्चायुक्त ने सिंगापुर के लिए विमान सेवा शुरू करने की संभावनाएं देखीं

Sun, 05 Apr 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा-अर्चना करते सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : vijaypur news
विज्ञापन
कसया/सपहा। सिंगापुर गणराज्य के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने शनिवार को कुशीनगर का दौरा कर यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित प्रमुख बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। उनके साथ डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उच्चायुक्त ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट निदेशक प्राणेश कुमार राय ने उन्हें हवाई अड्डे की विश्वस्तरीय अवसंरचना, यात्री सुविधाओं तथा संचालन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एयरपोर्ट घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार है।
डीएम ने कहा कि कुशीनगर बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र स्थल है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यहां से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत समय की मांग है, जिससे पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल सके। एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं से प्रभावित उच्चायुक्त साइमन वोंग ने कुशीनगर और सिंगापुर के बीच हवाई संपर्क स्थापित करने की संभावनाओं का गंभीरता से अध्ययन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इससे पहले जनपद आगमन पर डीएम एवं एसपी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उच्चायुक्त अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ महा परिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। उन्होंने महात्मा बुद्ध की पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने रामाभार स्तूप पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उच्चायुक्त ने माथा कुंवर और थाई मोनेस्ट्री कुशीनगर में भी दर्शन-पूजन किए। यहां उन्होंने बौद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की।
दर्शन-पूजन के उपरांत उच्चायुक्त प्रतिनिधिमंडल के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। उनका यह दौरा कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और विशेष रूप से बौद्ध सर्किट के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।ो

महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा-अर्चना करते सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : vijaypur news

महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा-अर्चना करते सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : vijaypur news

महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा-अर्चना करते सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : vijaypur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें