पडरौना। जिले में संचालित महज तीन सरकरी विद्यालयों की ही मेहनत लंग लाई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी जिले के टॉप टेन की सूची में जिले के 77 राजकीय और वित्तपोषित कॉलेजों में केवल तीन ही सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ही जगह बनाने में सफल हुए हैं। शेष कॉलेजों के मेधावी बोर्ड की टॉप टेन की सूची से बाहर हैं। इसके अलावा टॉप टेन की सूची में शामिल होने वाले मेधावी प्राइवेट विद्यालयों के हैं।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 361 विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 284 स्ववित्तपोषित हैं। इनमें बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1,12,760 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें हाईस्कूल के 59894 और इंटर के 54916 परीक्षार्थियों ने बोर्ड की तरफ से बने 150 केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 55752 और इंटर के 51536 परीक्षार्थी परीक्षा शामिल हुए हैं। इसमें से हाईस्कूल के 51523 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह इस बार जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.11 प्रतिशत रहा। इसी तरह इंटर के 43456 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह इंटर के 84.32 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।