हेलीकॉप्टर लगभग पैंतालिस मिनट तक रुका रहा। हेलीकॉप्टर जाने के बाद ही लोग लौटे। हेलीकॉप्टर के कारण एसडीएम सल्तनत परवीन की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। एसडीएम परवीन के पिता शमीम खान, भाई अल्ताफ खान, नसीम खान, फिरोज खान, जावेद खान, दानिस खान, अयान खान आदि मौजूद रहे।
एसडीएम महोबा व स्थानीय निवासी सल्तनत परवीन का दूल्हा मुहम्मद रजा खान हेलीकाप्टर से तरया सुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ शिव मंदिर गेंदा खेली मैदान में पांच बजे नीचे उतरा। हेलीकॉप्टर देखने स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
दूल्हे का वधू पक्ष के लोगों ने माल्यार्पण कर हाथी-घोड़े और वाद्ययंत्रों से स्वागत किया। यहां पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड की गाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के मद्देनजर मौजूद रहे। हेलीपैड से प्रशासन ने अपनी देखरेख में दूल्हा को थार गाड़ी से सलेमगढ़ बाजार के विश्राम स्थल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं हेलीकॉप्टर देखने के लिए आसपास गांवों से महिला, पुरुषों और बच्चों की भीड़ तीन बजे से ही हेलीपैड के आसपास जमा हो गई थी। हेलीकॉप्टर लगभग पैंतालिस मिनट तक रुका रहा। हेलीकॉप्टर जाने के बाद ही लोग लौटे।
हेलीकॉप्टर के कारण एसडीएम सल्तनत परवीन की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। एसडीएम परवीन के पिता शमीम खान, भाई अल्ताफ खान, नसीम खान, फिरोज खान, जावेद खान, दानिस खान, अयान खान आदि मौजूद रहे।