नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाने के एक गांव में शादी से दो दिन पहले युवती प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद खोजबीन कर रही थी।
इसी बीच युवती अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची और बताई कि उसका पिता बूढ़े से शादी करा रहा था और पांच लाख रुपये लेकर उसको गैर जनपद में बेच रहा था। इसकी वजह से वह भागी थी। पुलिस लड़की को मेडिकल जांच के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच में जुटी है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी बदायूं जनपद में तय थी। बीते बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। उससे दो दिन पहले मंगलवार को ही युवती गांव के ही प्रेमी एक बच्ची के पिता के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।