फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेड़ से टकराई कार, एयर बैग खुलने से बाल-बाल बचे एसडीओ

Mon, 03 Mar 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-हाटा मार्ग पर सोमवार को सुबह करीब 10 बजे बरवा बाबू गांव के सामने कार के आगे अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। एयर बैग खुलने से चालक विद्युत उपकेंद्र हाटा के एसडीओ को खरोच तक नहीं आई। जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के हाटा एसडीओ श्याम जायसवाल उर्फ पप्पू अपने घर से पिपराइच मार्ग से हाटा डिवीजन पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरवा बाबू गांव के सामने पहुंचे थे कि अचानक एक कुत्ता कार के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर होते ही कार का एयर बैग खुल गया। इससे व सुरक्षित बच गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच उन्हें लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें