फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सदमे से नहीं उबर पा रही बच्ची चाचा की करतूत से लोग हैरान

Mon, 03 Mar 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। पांच साल की भतीजी का मुंह काला करने वाले कलयुगी चाचा को पुलिस ने सोमवार जेल भेज दिया, वहीं बच्ची को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल परीक्षण कराने के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजा गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कलयुगी चाचा की करतूत की चर्चा गांव वालों में रही। मां ने बताया कि बेटी अभी सदमे से नहीं उबर पा रही है। इलाज के बाद काफी हद तक इसकी तबीयत में सुधार है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पांच वर्षीय भतीजी के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म कर रिश्ते को तार-तार कर दिया। घटना के समय भतीजी घर पर अकेली थी और उसकी मां चाचा के भरोसे छोड़कर किसी काम से गई थी। लौटने पर बच्ची को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए और बच्ची ने चाचा की करतूत अपनी मां को बताई। बच्ची को लेकर थाने पहुंची मां ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर देर रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गांव वालों में इस घटना की चर्चा दूसरे दिन भी रही। बच्ची को पुलिस कस्टडी में मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई चल रही है। वहीं इलाज के बाद बच्ची के स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें