पडरौना। शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी छांगुर बाबा के मजार अतरौला में धर्मांतरण की शिकार हुई युवती छठवें दिन पुलिस के सामने लखनऊ में आई। वह अपने अधिवक्ता के साथ तय स्थान पर मुलाकात की। पुलिस ने उसकी बात सुनने के बाद बयान दर्ज किया। इस दौरान वह कई बार रोई और सहमी हुई है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उसका मोबाइल खुलते ही आरोपियों के करीबी फोन कर धमकी दे रहे हैं। युवती की पूरी बात सुनने के बाद कुशीनगर पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इलाज के बाद पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर जाएगी। इसलिए पुलिस अभी पुलिस लखनऊ में जमी है। पडरौना कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की तहरीर पर 19 अगस्त को पुलिस ने गंभीर धाराओं में 13 लोगों पर केस दर्ज किया। लखनऊ से हिंदूवादी नेता गोपाल राय के संपर्क में आने के बाद युवती ने कुशीनगर से बलरामपुर जिले के छांगुर बाबा के मजार अतरौला तक की कहानी बताई।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तमकुहीराज नगर के रफी खान उर्फ बबलू, नौशाद खान, जमालुद्दीन, हाशिम खान, तनवीर, इजहारुल हक, बलरामपुर जिले उतरौला निवासी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, उसकी कथित शिष्या नीतू रोहरा उर्फ नसरीन, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी रितेश मिश्रा, कसया नगर पालिका के वार्ड नंबर दो मां कोटेश्वरी नगर निवासी व बिहार के मूल निवासी आलमगीर अंसारी, तमकुहीराज थाने पर तैनात दीवान इम्तियाज खान व अज्ञात पते के साहिल अंसारी व इरशाद खान के खिलाफ केस दर्ज किया।