फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, छठ घाटों पर तैयारियां पूरी

Tue, 24 Mar 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में छठ घाट की सफाई करते सफाईकर्मी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में सूर्य उपासना पर्व चैती छठ व्रत रविवार को नहाय खाय से शुरू हो गया। मंगलवार की शाम छठ व्रती महिलाएं घाट पर पहुुंचेंगी। छठ माता की पूजा कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य (पहला अर्घ्य) देंगी। इसको लेकर सोमवार को शहर से लेकर गांवों तक छठ वेदियों व घाटों की सफाई का कार्य पूरा करा लिया गया है। बुधवार की सुबह व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चैती छठ का व्रत पूरा करेंगी।
विज्ञापन

इसे लेकर सोमवार को शिवा घाट, दमकला घाट, गौरी घाट, गोला घाट, मलाही घाट, पिपरा घाट सहित शिव मंदिर पोखरा, महाबीर नगर, कतौरा, रानीगंज, राजपुर खाश, ब्रह्मपुर, पिरोजहा, राजपुर बगहा, मिश्रौली, जगदीशपुर, दाहुगंज, जंगलीपट्टी, सुमही संतपट्टी स्थित छठ घाटों की सफाई की गई। महिलाएं पूजन सामग्री को एकत्र कर प्रसाद तैयार करने में जुटी हैं। पंडित नागेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि यह सूर्य उपासना का महापर्व है। इसमें निर्जला उपवास रख कर छठ माता की विधि विधान से पूजा करने से संतानों की लंबी उम्र की कामना पूर्ण होती है। संवाद

सेवरही में छठ घाट की सफाई करते सफाईकर्मी।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें