फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में घायल किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Mon, 25 Sep 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बीच-बचाव करने में एक हाथ हुआ था एक हाथ फ्रैक्चर
विज्ञापन

-जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव का मामला, घरवालों का हत्या का आरोप
मंसाछापर। मारपीट में घायल किसान की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व मारपीट में बीच-बचाव के दौरान मनबढ़ों की पिटाई से किसान घायल हो गया था। साथ ही उसका एक हाथ भी फ्रैक्चर हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घरवालों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव निवासी 50 वर्षीय लालबहादुर अपने दरवाजे पर 31 अगस्त को बैठे थे। पड़ोस की एक महिला पर गैर जाति में शादी का आरोप लगाकर कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे थे। बचाव में महिला लालबहादुर के घर में चली गई। मारपीट करने वाले लालबहादुर के घर में दाखिल होने लगे। विरोध करने पर लालबहादुर की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान रविवार को भोर में किसान की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि लालबहादुर गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, मारपीट में इनका एक हाथ फ्रैक्चर हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस में कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि मारपीट सेे किसान की मौत का आरोप घर वाले लगा रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें