फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परदेस में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Thu, 23 Apr 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक अभिषेक शर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। सेवरही थानाक्षेत्र के मठिया भोकरिया निवासी 23 वर्षीय अभिषेक शर्मा अक्टूबर 2025 में परिवार की गरीबी दूर करने घाना (अफ्रीका) गया था। बुधवार को उसका शव घर पहुंचा। परिजनों के अनुसार अभिषेक फैक्ट्री में काम के दौरान बीते 24 मार्च को गंभीर रूप से घायल हो गया था और 26 मार्च को इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। विदेश से शव को भारत लाने में आ रही अड़चनों के बीच देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के प्रयासों और स्थानीय सहयोग से औपचारिकताएं पूरी हुईं, जिसके बाद शव दिल्ली से एंबुलेंस के जरिए गांव लाया गया।
विज्ञापन

अभिषेक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। बुधवार दोपहर जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों की चीत्कार ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। देर शाम नम आंखों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें