फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। धुनाई करने के बाद दोनों को परिजनों ने कमरे बंद कर दिया। प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी रही। लेकिन युवक के परिजन तैयार नहीं हुए। प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन

युवक का बगल के गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार की रात युवक उसके घर पहुंच गया। घर के अंदर दोनों बातचीत कर रहे थे। दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों को भनक लग गई। परिजनों ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। प्रेमिका भी शादी की जिद पर अड़ गई। रविवार की सुबह युवती के परिवार वाले भी शादी के लिए राजी हो गए, लेकिन युवक के परिजन तैयार नहीं हुए। काफी मान-मनौव्वल के बाद बात नहीं बनने पर नाराज प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को थाने लेकर चली गई। एसओ राकेश रौशन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। युवक-युवती को थाने लाया गया है। दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें