फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ड्रोन कैमरे से होगी मेले की निगरानी

Sun, 15 Sep 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार में रविवार की रात से दो दिवसीय डोल मेले का आयोजन किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डोल जुलूस निकलेगा। इसको लेकर सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा की अध्यक्षता में समउर बाजार पुलिस चौकी पर बैठक की गई। इसमें ड्रोन कैमरे से मेले की निगरानी के लिए सीओ ने निर्देश दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा ने बताया कि रविवार की रात व सोमवार को दिन में लगने वाले मेले को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। मेले की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा। तमकुहीराज एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि डोल मेले को लेकर समउर बाजार समेत अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में खास चौकसी बरती जा रही है। मेले में स्थानीय पुलिस के अलावा आठ थानाध्यक्ष, 30 दरोगा, एक प्लाटून पीएसी, चार महिला एसआई, 20 महिला कांस्टेबल, 150 हेड कांस्टेबल व सिपाही, अग्निशमन दल के अलावा सादे ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। मेले में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिंह ने बताया कि बाजार व अन्य प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से मेले की डिजिटल निगरानी (वीडियोग्राफी) भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें