पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अलग-अलग न्यायालयों के 94287 वादों का निस्तारण किया गया, इसमें फौजदारी के 8666 वाद शामिल हैं। 148260 रुपये जुर्माना वसूला गया।
जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से का 71 क्लेम वादों का निस्तारण किया। आश्रितों को 3.99 करोड़ रुपये मुआवजा दिलाया गया। पारिवारिक न्यायालयों की ओर से 31 वादों का का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंकों की ओर 1857 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए करीब 11.66 करोड़ टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गई और 721 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर भगवान दयाल भारती, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मोहम्मद आजाद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, मोहम्मद रिजवान, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुशीनगर, सुनील कुमार यादव, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (पीए) एक्ट, कुशीनगर, ज्योत्सना सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पाॅक्सो एक्ट शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव आदि मौजूद रहे।