सलेमगढ़। आए दिन सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर सीतापुर आई हाॅस्पिटल की ओर से सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाकर 147 वाहन चालकों के नेत्र की जांच की गई। इस दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए चालकों को जागरूक किया गया। सीतापुर आई हास्पिटल के डाॅ. एजाज आलम ने कहा कि वाहन चालकों स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान ब्लड प्रेशर, डायबीटिज की जांच भी की गई। आंखों की जांच कर दवा का वितरण किया गया तथा उचित परामर्श दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दृष्टि दोष और खराब स्वास्थ्य के कारण भी सड़क दुघर्टना होती है। जिस पर वाहन चालक गंभीरता से ध्यान दे। इस टोल मैनेजर मनोज यादव, पवन कुमार पांडेय, शीतल प्रसाद, अनुराग ठाकुर, अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे।