फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपने रॉकेट की उड़ान देखने को आसमान पर टिकी थीं युवा वैज्ञानिकों की निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। थ्री, टू, वन, जीरो... लॉन्च! उद्घोष के साथ सैकड़ों निगाहें आसमान की ओर उठ गईं। किसी के हाथ में मोबाइल था तो कोई दूरबीन से रॉकेट की उड़ान को करीब से देखने की कोशिश कर रहा था। दोपहर 2:20 बजे अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी की टीम के मॉडल रॉकेट ने जैसे ही जमीन छोड़ी, टीम के विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

धुंधले आसमान में रॉकेट को दूर तक जाते देखने की कोशिश के बीच कई हाथ खुशी से हवा में उठ गए। इससे पहले सुबह 9:43 बजे ड्रोन के माध्यम से कैनसैट की लॉन्चिंग शुरू हो चुकी थी।इस नजारे को देखने के लिए प्रतियोगिता में शामिल युवा वैज्ञानिकों के साथ आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे थे। कई लोग अपने बच्चों को भी साथ लाए थे। दूर-दराज के गांवों से आए लोगों के लिए अपनी आंखों के सामने रॉकेट को उड़ते देखना किसी कौतूहल से कम नहीं था। बच्चे, युवा और बुजुर्ग मैदान के आसपास खड़े होकर आसमान की ओर नजरें टिकाए रहे। ग्रामीणों के बीच भी यह जानने की उत्सुकता थी कि विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार रॉकेट को किस तरह उड़ान के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें