फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जवहीदयाल में गंडक नदी के कटान पर पाया काबू

Wed, 04 Sep 2024 06:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जवहीदयाल में कट एंड वन एपी बांध के पास सोमवार की शाम गंडक नदी ने कटान शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे बाढ़ खंड के अभियंताओं ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू कर मंगलवार को कटान पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

गंडक नदी पहले नरवाजोत के किमी 1.700 पर बने ठोकर के साथ डाउन व अप स्ट्रीम के क्षेत्र में और विरवट कोन्हवलिया में ठोकर नंबर चार के आसपास के क्षेत्र में तबाही मचा चुकी है। बाढ़ खंड के अभियंताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। कहीं मिट्टी से भरी बोरियों से कहीं बोल्डर गिराकर कटान पर काबू पाया गया था। सोमवार की शाम एपी तटबंध के कट एंड वन के पास अचानक नदी में बैक रोलिंग शुरू होने से कटान होने लगी।
कटान की सूचना पर एसडीओ रमेश यादव, जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील यादव, जेई विनोद कुमार शर्मा और जेई रामचंद्र प्रसाद आदि अभियंताओं की टीम मौके पर पहुंच गई। अगल-बगल के मुसहर टोला व ततवा टोला सहित जवही दयाल के प्रधान दिनेश जायसवाल, अर्जुन मंडल, शैलेंद्र चौहान, बृजकिशोर साहनी, राजेश मंडल आदि ने बताया कि नदी में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एसडीओ रमेश यादव का कहना है कि बांध पर कटान का खतरा बढ़ा था। समय रहते बचाव कार्य से सही करा लिया गया और बांध पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें