पडरौना। ग्राम पंचायतों के निर्वाचन के लिए मतदाताओं के नामांकन की सूची अनंतिम रूप से मंगलवार को प्रकाशित कर दी गई है। इसके ब्लॉक कार्यालयों में उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहां उपलब्ध मतदाता सूची का कोई भी मतदाता अवलोकन कर सकता है। यदि किसी को आपत्ति हो तो संबंधित व्यक्ति 30 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के तहसील और ब्लॉक कार्यालय में जिले के सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त निर्वाचकों का निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति उपलब्ध करा दी गई है। वहां जाकर कोई भी व्यक्ति नामावली का अवलोकन कर सकता है।