फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष में बुजुर्ग महिला की मौत, बवाल

Mon, 28 Nov 2016 11:09 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवारवालों ने नाराजगी जताई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष में सोमवार की सुबह इलाज के लिए लायी गई एक बुजुर्ग महिला की मौत समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण हो गई। मृतका के परिवारवालों ने काफी देर तक अस्पताल में शोर शराबा कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप था कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत हुई।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लाला छपरा (दुबौली बाजार) निवासी रामेश्वर कुशवाहा की माता गुलाबी देवी (72) को रात से ही श्वांस लेने में तकलीफ थी। परिवार के लोग उन्हें लेकर सोमवार को सुबह करीब दस बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। रामेश्वर अपनी माता को लेकर इमरजेंसी कक्ष में तैनात डॉक्टर के पास गए। उनका आरोप था कि स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी मां को ऑक्सीजन देने के लिए मुंह पर मॉस्क तो लगा दिया, लेकिन ऑक्सीजन मशीन चालू करने वाली चाबी की कहीं गुम हो गई थी। बिना ऑक्सीजन के मॉस्क उनकी मां के मुंह पर लगाकर स्वास्थ्यकर्मी करीब आधे घंटे तक चाबी ढूंढते रहे। तब तक ऑक्सीजन न मिलने के कारण उनकी मां चल बसीं।
इसके लिए डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदार मानते हुए मृतका के घरवालों ने इमरजेंसी कक्ष में हो हल्ला किया। उनका कहना था कि यदि सही ढंग से इलाज हुआ होता तो यह घटना नहीं होती। थोड़ी देर में रवींद्रनगर चौकी के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

इस संबंध में संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लालता प्रसाद का कहना था कि यह आरोप गलत है। ऑक्सीजन चल रहा था। इसकी चॉबी वार्ड में थी, जिसे तत्काल मंगा लिया गया था। ऑक्सीजन की कमी के कारण महिला की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें