फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सदमे से बुजुर्ग की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Sat, 06 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 12 वीर अब्दुल हमीद नगर (भलुही मदारी पट्टी) में बृहस्पतिवार को एक साठ वर्षीय बुजुर्ग की सदमे में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का आशियाना उन्हीं आठ अवैध अतिक्रमण में था। जिसे एयरपोर्ट के विकास में बाधा बन रहे मकानों को प्रशासन ने कुछ दिनों पहले हाईकोर्ट के आदेश पर खाली कर जमींदोज कर दिया था।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नं 12 वीर अब्दुल हमीद नगर (भलुही मदारी पट्टी) निवासी चोकट (60) बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे बांस काट रहे थे। भतीजा संजय प्रजापति ने बताया कि मकान टूटने से काफी सदमे में थे। अचानक उनके सोने में दर्द होने लगा आनन-फानन में परिजन कसया सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने पडरौना रेफर कर दिए। वहां से भी डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शुक्रवार को बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया। चोकट की पत्नी 12 साल पहले ही मर गई। बुजुर्ग की बस एक ही संतान चांदनी प्रजापति (16) है। परिवार की माली हालत काफी दयनीय है। पिता की मौत से बेटी के सिर से मां बाप दोनों का सहारा उठ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें