फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की दक्षता का होगा मूल्यांकन

Wed, 26 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। निपुण भारत अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन किया जाना है। दोनों कक्षाओं में 80-80 फीसदी बच्चों के निपुण पाए जाने पर ही विद्यालय को निपुण घोषित किया जाएगा। इससे विद्यालयों के शिक्षकों का भी मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

निपुण अभियान के तहत पिछले दिनों निपुण एसेसमेंट टेस्ट का भी आयोजन किया गया था। इसके बाद अब परिषदीय स्कूलाें में निपुण आंकलन कराने का निर्णय लिया गया है। जिले में प्राथमिक और संविलयन समेत कुल 2464 विद्यालयों का संचालन होता है। इसमें नामांकित कक्षा एक और दो के बच्चों की दक्षता परखी जाएगी। आकलन निपुण लक्ष्य एप पर किया जाएगा। दोनों कक्षाओं में 80-80 फीसदी बच्चों के निपुण पाए जाने पर ही विद्यालय को निपुण घोषित किया जाएगा। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि यह निपुण आकलन केवल बच्चों का ही नहीं, बल्कि वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी होगा। डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीमें गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें