फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में सही मिले कागजात, 24 घंटे बाद पुलिस ने छोड़े गोवंश

Sat, 18 Oct 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। गोवंश से लदी गाड़ी को हाटा कोतवाली पुलिस ने पकड़े जाने के 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार की आधी रात को छोड़ दिया। बताया गया कि गोवंश को ले जाने के लिए उनके पास वैध कागजात मिलने पर उन्हें रिलीज कर दिया गया, लेकिन पुलिस को कागजात चेक करने में 24 घंटे लग गए। इस दौरान करीब 24 घंटे तक डीसीएम में गोवंश चारा पानी के बिना तड़पते रहे। हालांकि कि यह खबर सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए जांच में देरी को मोलभाव का मामला बताया। हाटा कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात करीब एक बजे हाइवे से एक डीसीएम ट्रक पकड़ा। ट्रक का पिछला हिस्सा तिरपाल से पूरी तरह से ढका हुआ था। जांच करने पर पता चला कि उसमें आठ गाय और उनके नवजात बछड़े लादे गए थे। उस समय ट्रक पर मौजूद लोगों के पास कोई वैध कागजात नहीं था। जिसकी वजह से पुलिस ने ट्रक को थाने के गेट पर खड़ा करा लिया। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को पूरे दिन ट्रक गेट पर ही खड़़ा रहा।
विज्ञापन

उसमें लादे गए गायों को पानी चारा तक नहीं मिला। देर शाम को भूख प्यास से बेहाल गोवंशों ने चिल्लाना शुरू किया किया तो आसपास के लोगों को ट्रक में जानवरों के होने की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक पर मौजूद दो लोगों को उन्हें पानी पिलाने का जिम्मा सौंपा। रात करीब आठ बजे सीओ कुंदन सिंह हाटा कोतवाली पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बताया गया कि तब तक बिहार के कुछ लोग कागजात के साथ थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें