फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: रास्ते के विवाद में डॉक्टर ने दागी गोली, बाल-बाल बचे प्रमुख प्रतिनिधि

Thu, 10 Nov 2022 03:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
विज्ञापन
कसया थाना परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के विवाद में चली गोली के बाद थाने पर कार्रवाई के लिए ब? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के कसया नगर के सपहा रोड स्थित लक्ष्मी टॉकीज कंपाउंड में सीसी रोड निर्माण के विवाद में सरकारी डॉक्टर ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली दाग दी। हमले में प्रमुख प्रतिनिधि बाल-बाल बच गए। पुलिस की मौजूदगी में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने डॉक्टर को काबू करके असलहे को अपने कब्जे में लिया। इस मामले में प्रमुख प्रतिनिधि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कसया के लक्ष्मी कंपाउंड सपहा रोड पर नगर पालिका की तरफ से सीसीटीवी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बुधवार की सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर प्रमुख प्रतिनिधि के आवास की तरफ जाने वाले रास्ते पर काम चल रहा था। पुलिस के मुताबिक निर्माण कार्य को विरोध जताते हुए उनके बगल में रहने वाले डॉ. संजीव सिंह ने रोक दिया। वहां काम कर रहे लोगों से कहासुनी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव को मौके पर बुलाया गया। काम रोकने की बात पर प्रमुख प्रतिनिधि और डॉक्टर के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इससे गुस्साए डॉ. ने पिस्तौल निकालकर गोली दाग दी। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरा मच गई। विवाद सुलझाने पहुंचे चौकी प्रभारी संजय सिंह ने किसी तरह से डॉक्टर को काबू करके उनके हाथ से असलहा अपने कब्जे में लिया। इससे काफी देर तक गहमा-गहमी मची रही। इस मामले में सुधीर राव की तहरीर पर जानलेवा हमला करने और जानमाल का मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ कसया आशुतोष तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करके उनका असलहा बरामद कर लिया गया है। वह गैर जनपद में स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें