फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अगले तीन से चार दिनों तक जिले में होगी बारिश, मौसम रहेगा सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके आगमन से जिले के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। जिले में अगले चार दिनों तक झमाझम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान करीब 50 मिमी बारिश हो सकती है। मौसम में हुआ यह बदलाव खरीफ फसलों के लिए बेहद ही अनुकूल है। मक्का, सब्जी आदि फसलों की बुवाई और धान की रोपाई के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अगले पांच दिनों तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। एक से चार जुलाई के दौरान जिले में मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इस अवधि में कुल 40 से 50 मिमी बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और 13 से 16 किमी/घंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि धान की रोपाई के लिए सबसे अनुकूल समय है। जिन किसानों ने अभी तक धान की रोपाई नहीं की है, वे उपलब्ध नमी का लाभ उठाते हुए रोपाई का कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें