फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 29 से 31 दिसंबर तक होगी जिला रैली, बनी सहमति

Tue, 16 Dec 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था की बैठक हुई। इसमें 29 से 31 दिसंबर तक जिला रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को जहां भी जरूरत हो, वहां स्काउट-गाइड को खड़ा मिलना चाहिए। जनवरी में प्रस्तावित आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण को पूरी तन्मयता से करने के लिए प्रेरित कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग करने के लिए निर्देश दिया। बैठक में सर्वसम्मति से जिला रैली के लिए 29 से 31 दिसंबर की तिथि का निर्धारण किया। बैठक का संचालन हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने किया। इस दौरान बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, डाॅ. देवेंद्र मणि, अश्विनी पांडेय, डॉ. सुनीता पांडेय, सतीश श्रीवास्तव, निवेदिता श्रीवास्तव, इजहारुल खान, लीलावती यादव, नीरज बंका, मनोरमा त्रिपाठी, मनोज शर्मा सारस्वत, नारायण पांडेय, राजेश गुप्ता, अखिलेश मिश्र, ब्रज नारायण गोंड, कमलेश गुप्ता, विजय मणि, त्रिगुणा मणि, रेणुबाला सिंह, शालिनी जायसवाल, मनोरमा सिंह, रईस, हिमांशु, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें