पड़रौना। जिला क्षयरोग केंद्र के सभागार में बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र टीबी कार्यक्रम के नौ बिंदुओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। इसमें टीबी नोटिफिकेशन, डीबीटी, एचआईवी सुगर, यूडीएसटी, डीआरटीबी, बजट खर्च, टीपीटी, पीएलएचआईवी, सफलता दर आदि प्रमुख रहे। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी ने कहा कि हमारे सभी एसटीएस, एसटीएलएस एवं समन्वकों के परिश्रम से ही हमारा जनपद लगातार प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है जिसका परिणाम है कि जनपद का प्रदेश में छठवां स्थान है। जिसके लिए हमारे सभी कर्मचारी बधाई के पात्र है। सीएमओ डॉ. एपी भास्कर ने कहा कि आप सभी टीम वर्क से कार्य करें तो जनपद प्रदेश में अग्रणी स्थान को प्राप्त करेगा। इस दौरान नितेश राय, आशुतोष मिश्र, राजीव राय, कमलशंकर पांडेय, अरमान अहमद आदि उपस्थित रहे।