फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Apr 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। भीषण गर्मी के बीच अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान जनहित सेवा समिति के तत्वाधान में कस्बा वासियों ने बिजली उपकेंद्र केंद्र पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गर्मी शुरू होते ही बिजली उपकेंद्र फाजिलनगर से आपूर्ति होने वाली बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कभी तीन घंटे तो कभी चार घंटे सप्लाई होने से नाराज लोगों ने कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग के जिम्मेदारों से की लेकिन केवल आश्वासन मिला। सुधार नहीं होने से नाराज कस्बे के लोग बुधवार को जनहित सेवा समिति के बैनर तले उपकेंद्र पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुरुषोतम गुप्ता, केदार सिंह, नंदलाल विद्रोही, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामानन्द गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, राधेश्याम मद्धेशिया, सेराज अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें