बनकटा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भठही दरियाव टोला में मंगलवार को जिला बचत अधिकारी ने पहुंचकर विकास कार्यों की जांच किया। यह गांव के ही रहने वाले शंभू सिंह कुशवाहा की तरफ डीएम से की गई शिकायत के बाद जांच हुई है। वह गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत कर जांच कराने की मांग की थी।
प्रशासन ने इस मामले की जांच करने के जिला बचत अधिकारी को नामित किया। जांच करने मंगलवार को भठही दरियाव टोला जिला बचत अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायतकर्ता, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में प्राइमरी विद्यालय व शिव मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग, कुएं का मरम्मत, नाला मरमत, हैंड पाइप रिबोर, विद्यालय की बाउंड्री, जर्जर भवन के मरम्मत सहित सड़क मरम्मत के कार्यों की बिंदुवार जांच किया।
शिकायत में ग्राम प्रधान व सचिव पर बिना काम के ही भुगतान कराने का आरोप लगाया गया है। जांच में सचिव जितेंद्र मिश्रा व प्रधान अजय पांडेय से आहरित भुगतान के बिलों की निगरानी की गई।