फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छठ पर घर पहुंचने की चाह...जोखिम में डाल रहे जान

Sat, 25 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पिकअप में सवार होकर जाते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
तमकुहीराज। छठ पर्व पर ट्रेनों में भीड़ है। बसें भी फुल हैं, ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर मालवाहक वाहनों से यात्रा कर रहे हैं। डीसीएम, डग्गामार बसों, ऑटो, जीप आदि में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठा कर लोगों को गतंव्य तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएच-28 के रास्ते पंजाब, चंडीगढ़, लुधियाना, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, राजस्थान, आदि लंबी दूरी के लग्जरी बसों के अलावा गोरखपुर से बिहार के गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी आदि स्थानों तक संचालित की जा रही बसें लोगों की जान जोखिम में डालकर तेजी गति से सड़कों पर दौड़ रही हैं। इसके अतिरिक्त घर पहुंचने के तेजी में लोग मालवाहक वाहनों में सुमार टाटा मैजिक व डीसीएम से भी यात्रा करने में गुरेज नहीं कर रहे हैं।
विभिन्न टोल प्लाजा को पार करने के बाद बिहार में यात्रियों से भरे मालवाहक वाहन दाखिल हो रहे हैं। हाईवे पर संचालन के बारे में परिवहन विभिन्न के जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। हाईवे पर संचालित अधिकतर लग्जरी बसें, मिनी बसें व अन्य सवारी वाहन बिना परमिट व यात्रियों के सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों को दरकिनार कर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा रहे हैं। ऐसे ही संचालकों के मनमानी का परिणाम रहा कि बृहस्पतिवार सुबह राजस्थान के जयपुर से बिहार के मधुबनी सहित विभिन्न जिलों के यात्रियों को बैठा कर हाईवे के रास्ते जा रही एक लग्जरी बस तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के समीप ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त लग्जरी बस में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया गया था। दुर्घटना में बस सवार 27 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। हाईवे पर अधिकांश समय सक्रिय रहने वाले परिवहन विभाग के जिम्मेदारों की नजर मानक विहीन लग्जरी बसों, मिनी बसों, सवारी भरे मालवाहकों पर नहीं पड़ रही है। इसके कारण सवारियों को लेकर आसानी से दौड़ा रहे है।
सूत्र बताते है कि हाईवे पर चलने वाले लंबी दूरी के अधिकांश लग्जरी बसों, मिनी बसों आदि का परमिट व अन्य जरूरी कागजात वैध नहीं होने के बावजूद सेटिंग के माध्यम से नियमित सवारियों को लेकर आते-जाते है और इसके एवज में प्रत्येक सवारी बस के लिए रकम निर्धारित बिचौलियों के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें