फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कॉलेज संचालकों की तरफ से आई आपत्तियों के निस्तारण में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोर्ड की तरफ से परीक्षा की जारी की है 147 परीक्षा केंद्रों की सूची
विज्ञापन

- जिले के कुल 67 कॉलेजों ने दी है 117 तरह की आपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा-2024 की तैयारी तेज हो गई है। यूपी बोर्ड की तरफ से 147 परीक्षा केंद्रों के संबंध में मिली आपत्तियों के निस्तारण में प्रशासन जुटा है। जिले के 67 कॉलेजों ने 117 तरह की आपत्ति जताई गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में 22 राजकीय, 55 एडेड समेत कुल 361 विद्यालय संचालित हैं। इसमें हाईस्कूल में 61496 तथा इंटर में 51264 को मिलाकर कुल 112760 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उप्र की तरफ से आयोजित वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाओं के लिए आनलाइन प्रक्रिया द्वारा केंद्राें का निर्धारित करने के लिए जिले के स्कूल संचालकों ने पिछले अगस्त व सितंबर में बोर्ड की वेबसाइट पर निर्धारित 32 बिंदुओं से संबंधित प्रोफार्मा को भरकर अपलोड किया था। इसके बाद अक्टूबर में दो स्तर से इन स्कूलों की जांच कराई गई।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम को नोडल अफसर बनाकर राजस्व कर्मियों से 32 बिंदु पर सुविधाओं की जांच कर आनलाइन रिपोर्ट विभाग के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराई थी। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों की टीम लगाकर इन स्कूलों की जांच कराई। इसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी स्वयं जिले में पहुंच कर स्कूलों में सुविधाओं की जांच की थी। इसके बाद बोर्ड ने 147 परीक्षा केंद्रों की आनलाइन सूची जारी की थी। इसके बाद स्कूल संचालकों से आपत्ति मांग की थी। इसमें 117 कॉलेज संचालकों ने सेंटर दूर भेजने व बच्चों की क्षमता अधिक होने की शिकायत करते हुए दुरुस्त करने की मांग की है। इसमें कुछ संचालकों ने विद्यालय से पांच से 10 किलोमीटर दूरी पर परीक्षा केंद्र तथा लड़कियों का केंद्र हटाने की शिकायत की है।
कॉलेजों की तरफ से उपलब्ध कराई गई आपत्तियाें के निस्तारण में शिक्षा विभाग जुट गया है। जिला परीक्षा समिति की बैठक के लिए डीएम से समय मांगा गया है। डीएम की तरफ से परीक्षा समिति की बैठक की निर्धारित तिथि को कॉलेजों की तरफ से मिली आपत्तियों का निस्तारण कर बोर्ड को भेज दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले के कुल 67 कॉलेज संचालकों ने 117 तरह की आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उसका निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में किया जाएगा। इसके लिए समय मांगा गया है। अलग सप्ताह तक सभी दर्ज आपत्तियों का निस्तारण कर इस संबंध में बोर्ड को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें