फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मची चीख-पुकार

Thu, 28 Aug 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के कोईरी टोला के एक घर में बुधवार दोपहर करीब एक बजे सोनी देवी (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सोनी का शव अपने घर के छत पर बने कटरेन के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोईरी टोला निवासी कुबेर यादव ने अपनी बेटी सोनी की शादी 2019 में रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के बरवा टोला निवासी कमलेश यादव से की थी। कमलेश यादव बाहर रहकर कमाते हैं। सोनी देवी करीब दो माह से अपने पिता के घर आयी हुई थी। इसके दो बच्चे हैं एक बेटा एक वर्ष का और एक बेटी ढाई वर्ष की है। एसओ राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें