फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डोल जुलूस में करतब दिखा रहे कलाकार की करंट से मौत

Thu, 28 Aug 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे में आयोजित डोल मेला के दौरान एक एक अखाड़े में शामिल कलाकार डीजे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने कलाकार को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। तमकुहीराज कस्बे में मंगलवार रात व बुधवार दिन में डोल मेले का आयोजन किया गया था। डोल मेले में सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया के अखाड़े में कला का प्रदर्शन करने के लिए कसया थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी रामबहाल कश्यप (21) आया था। इसी दौरान अनियंत्रित हो रामबहाल अखाड़े के ऊंचे स्टेज से अचानक नीचे गिर गया और डीजे लाइट की चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना के बाद पुलिस ने रामबहाल को इलाज के सीएचसी तमकुहीराज भेजा जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें