भिटौली। क्षेत्र के धरमपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को सुबह लगभग सात बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के हरपुर मझार निवासी शिवपूजन विश्वकर्मा उर्फ पुजारी (56) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अपने घर से कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी नौनिया गांव में अपनी बेटी के यहां जा रहे थे। अभी वह धरमपुर पचरुखिया मार्ग से होते हुए जीएम मार्ग धरमपुर चौराहे पर पहुंचे थे कि परतावल की तरफ से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए परतावल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।