पडरौना। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा साहा व छात्रनेता विमलेश मल्ल की स्मृति 18वें वर्ष क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार से होगा। प्रतियोगिता का समापन 28 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा।
इसको लेकर आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह जानकारी आयोजन समिति के संरक्षक विक्रम अग्रवाल ने दी।