फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महराजगंज की टीम ने जीता सेमीफाइन मैच

Sat, 20 Dec 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र के दाहूगंज में आयोजित टीआरएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें रिशु इलेवन महराजगंज की टीम ने राजापुर इलेवन को 69 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। टॉस जीतकर महराजगंज की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी महराजगंज की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विजय ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 34 गेंद में 75 रन बनाए। राजापुर की ओर से गुलाम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर मे 21 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजापुर की टीम 144 रनों के स्कोर पर 13 वे ओवर में ऑल आउट हो गई। महराजगंज की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए आनंद ने तीन ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बेहतर प्रदर्शन के लिए आनंद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें