फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खनन करने पहुंचे ठेकेदार को दौड़ाया

Sun, 07 Dec 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के दोगारी मिश्र और पटनेजी नदी के किनारे जेसीबी व डंपर लेकर अवैध खनन करने पहुंचे एक ठेकेदार को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। मौका पाकर ठेकेदार अपना जेसीबी और डंपर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह दोगारी और पटनेजी के बीच योगीबीर बाबा छठ घाट के समीप अवैध खनन करने के लिए एक ठेकेदार जेसीबी और डंपर लेकर पहुंच गया। अभी वह खुदाई करने की योजना बना रहा था कि गांव के किसी को इस बात जानकारी हो गई। जानकारी होते ही गांव के लोग लाठी डंडा लेकर नदी किनारे निकल पड़े। लोगों को आता देख ठेकेदार जेसीबी और डंपर को लेकर भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि गांव के ग्राम प्रधान सुमन मिश्रा के प्रयास से नदी के किनारे मिट्टी डालकर बंधा का रूप दिया गया है। कुछ ठेकेदार रात में अवैध खनन करने के फिराक में है। अवैध खनन रोकने में दोगारी और पटनेजी के पंकज चौहान, अखिलेश, पिंटू, कंचन, सेवाराम हरिकेश, बलिस्टर आदि गांव के लोग लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें