फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भोजन करने के बाद पांच मजदूरों की हालत बिगड़ी

Fri, 17 May 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना के ग्राम केशवपट्टी चौराहा पर बृहस्पतिवार की रात करीब सात बजे भोजन करने के बाद पांच मजदूरों की हालत बिगड़ गई। मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस को सूचना देकर सीएचसी कोटवा भेजवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना के ग्राम तिनबर्दहा के केशवपट्टी निवासी क्यामू (21), खुशमुहम्नद (28), कैश (22), सोनू (19) और गोविंद (35) वर्ष दिन में मिट्टी भराई का कार्य करते हैं। वे लोग रात करीब सात बजे बेलवनिया स्थित एक दुकान से पका मांसाहारी भोजन लेकर केशवपट्टी चौराहे पर खा रहे थे। उसी दौरान अचानक उनके पेट में दर्द होने लगा। कुछ देर बाद उल्टी और सिर में दर्द होने लगा। इसकी जानकारी होने पर गांव सलामुद्दीम ने एम्बुलेंस को फोन कर बुलाकर कोटवा सीएचसी भेजवाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधर, कोटवा सीएचसी पहुंचे मजदूरों की हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सक सभी की हालत में सुधार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें