फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुस्लिम लीग के सांप्रदायिक एजेंडे ने खड़ा किया था विभाजन का संकट

Fri, 15 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
संगोष्ठी को संबो​​धित करते मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना। देश 1947 में जन आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में बढ़ चला था, लेकिन स्वतंत्रता के साथ ही देश को विभाजन की विभीषिका भी झेलनी पड़ी। मुस्लिम लीग की मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग ने लाखों लोगों को विस्थापित कर दिया। स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने वाले देश के समक्ष मुस्लिम लीग के सांप्रदायिक एजेंडे ने मनुष्यता पर विभाजन का बड़ा संकट खड़ा कर दिया। यह बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कही।
विज्ञापन

वे बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित विभाजन विभीषिका दिवस पर आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया ने अपनी किताब ‘’गिल्टी मेन ऑफ पार्टिशन’’ में लिखा है कि कई बड़े कांग्रेस नेता, जिनमें नेहरू भी शामिल थे, उनकी वजह से बंटवारा हुआ। विभाजन की विभीषिका ने जिन लोगों को असमय मृत्यु की ओर धकेल दिया।
जिन परिवारों के साथ अमानवीय ज्यादतियां हुईं, देश को वर्तमान आधुनिक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने तथा स्वतंत्रता दिलाने में उनका योगदान था तो उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गोष्ठी को सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रामनरेश दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्र, प्रेमचंद मिश्र, जयप्रकाश शाही, डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, सूबेदार सतीश चन्द्र पांडेय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन कार्यक्रम संयोजक वरुण राय ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक पवन केडिया, डॉ. वीणा गुप्ता, राधेश्याम पांडेय, हरिशंकर राय, राणा प्रताप राव, सुदर्शन पाल, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें