फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन, दिन के तापमान में भी आएगी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर खत्म होने के बाद जिले में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

उत्तरी-पश्चिमी दिशा से चलने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ेगा। दिन के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।
मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान का प्रभाव समाप्त होने के बाद हवाओं की दिशा बदलने से होगा। इसके चलते जिले में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह घरों से निकलने वाले लोगों और रात में खुले स्थानों पर रहने वालों को अधिक ठंड महसूस होगी।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. नवीन प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया था।
अब इसका असर समाप्त होने के बाद ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होगी। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह और देर शाम सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें