पडरौना। जिले के सेंदुआर फतेह बहादुर सिंह इंटर काॅलेज की छात्राओं ने सोमवार को सीडीओ से मुलाकात की। इस दौरान छात्राओं ने सीडीओ को मृदामुक्त खेती करने के लिए उनके बनाए गए मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
छात्राओं ने बताया कि सूर्यमणि एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोग से आविष्कार फाउंडेशन के तहत आयोजित युवा उद्यमी प्रोग्राम में उन्हें प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला है। उन्हें संस्था की तरफ से एक लाख रुपये और टीम में शामिल पांच छात्राओं को एक-एक लैपटॉप प्राप्त हुआ है। छात्राओं ने बताया कि यह मॉडल मृदामुक्त खेती के लिए अत्यंत उपयोगी है।