पडरौना। नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए आतंकी हमले में सिधुआं बांगर भाठ गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। 12 दिन बाद युवक का शव रविवार को उसके घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गया। नाइजर के डोसो क्षेत्र में आतंकी हमले में सिधुंआ बांगर गांव निवासी श्रीकृष्ण गुप्ता और झारखंड निवासी गणेश करमाली मौत हो गई थी, जबकि रणजीत सिंह का अपहरण कर लिया गया। घटना की जानकारी होने पर श्रीकृष्ण के परिजनों ने पार्थिव शरीर को भारत लाने की मांग की थी। विदेश मंत्रालय की सक्रियता के बाद श्रीकृष्ण का पार्थिव शरीर नाइजर से 26 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां से एंबुलेंस के जरिए रविवार की सुबह करीब नौ बजे पैतृक गांव सिधुआ बांगर भाठ पहुंचा।