रामकोला। थाना क्षेत्र के हरपुरमाफी गांव के सामने नहर के फाटक पर शनिवार को एक बुजुर्ग का शव मिला, ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया जहां उसकी पहचान मठिया आलम निवासी रामलाल प्रसाद (62) के रूप में हुई।
रामकोला थाना क्षेत्र की मठिया आलम निवासी रामलाल प्रसाद शुक्रवार की सुबह से गायब थे। चौकी इंचार्ज लक्ष्मीगंज शिवम द्विवेदी के अनुसार परिजनों ने बताया कि रामलाल प्रसाद मंदबुद्धि के थे। उनके शव को पानी से बाहर निकल गया।