बरवापट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी घाट बांसी नदी पर मंगलवार को सुबह लोगों ने पानी में एक शव को देखा। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त की। बरवापट्टी थानाक्षेत्र के चौबेया पटखौली निवासी गब्बू प्रसाद 62, रविवार को शाम में खेत देखने गए थे। देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश किया, मगर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को बांसी नदी में उनका शव मिला। बरवापट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि शव का पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।